मुजफ्फरपुर : छठ करते ही नाइजीरियाई कैदी को मिली रिहाई, बोला-अपने देश में करूंगा छठ

न्यूज डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुजफ्फरपुर के जेल में बंद एक नाइजीरियाई कैदी की दुआ छठी माई ने सुन ली हैं और उस नाइजीरियाई कैदी को जेल से रिहाई मिल गई हैं।

खबर के अनुसार भारतीय कोर्ट ने सोलोमोन अलीगिव्यू और युगवुम सिनाची ओनिया नाम की दोनों नाइजीरियाई कैदी को छोड़ने का आदेश दिया हैं। बता दें की इन दोनों ने कुछ दिन पहले जेल में रहते हुए छठव्रत किया था और छठी माई से रिहाई की दुआ मांगी थी।

आपको बता दें की नाइजीरिया का यह कैदी तीन साल से बिहार के जेल में बंद हैं। करीब तीन साल पहले सीतामढ़ी में विदेशी अधिनियम उल्लंघन मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया था। अब उच्च न्यायालय ने इन्हे रिहा करने का आदेश दिया हैं।

इस रिहाई पर सोलोमोन अलीगिव्यू और युगवुम सिनाची ओनिया ने कहा की छठी माई ने उनकी मनोकामना पूरी कर दी हैं। अब मैं अपने देश में पांच सालों तक छठव्रत करूंगा। उन्होंने बिहार के बारे में कहां की यहां के लोग बहुत अच्छे हैं।

0 comments:

Post a Comment