बिहार में पछुआ हवा की दस्तक, पटना सहित सभी जिलों में बढ़ेगी ठंड

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में पछुआ हवा की दस्तक होने लगी हैं। इससे पटना सहित राज्य के सभी जिलों में ठंड बढ़ेगी। साथ ही साथ लोगों को कपकपी का भी सामना करना पड़ेगा। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राज्य में पछुआ हवा की रफ्तार में थोड़ी वृद्धि हुई है। जिसके कारण तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। लोगों को सुबह-शाम ठंड का अहसास ज्यादा होगा। दिन में धूप निकलने से ठंड में कमी आएगी।

आपको बता दें की सुबह के समय पटना, नालंदा, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा। बेगूसराय सहित कई जिलों में कोहरा भी दिखाई देने लगा हैं। मंगलवार को पटना व इसके आसपास क्षेत्रों में सुबह कोहरा में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। 

बिहार के प्रमुख्य शहरों का न्यूनतम तापमान। 

पटना का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस। 

भागलपुर का न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस।

गया का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस।

मुजफ्फरपुर  का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस।

0 comments:

Post a Comment