T20 World Cup: रबाडा ने 3 गेंदों पर 3 छक्के खाने के बाद ली हैट्रिक

खेल समाचार: टी-20 वर्ल्ड कप से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के नाम टी-20 वर्ल्ड कप में एक अनोखा रिकॉड जुड़ गया हैं। रबाडा ने  3 गेंदों पर 3 छक्के खाने के बाद शानदार हैट्रिक लेने का रिकॉड बनाया हैं। 

खबर के अनुसार मैच के 16वें ओवर में रबाडा के खिलाफ लिविंगस्टन ने छक्कों की हैट्रिक लगाई थी। लेकिन अपने अगले ओवर रबाडा ने छक्कों का बदला लेते हुए  पहली तीन गेंद पर विकेट लेकर इंग्लैंड की हार तय कर दी और टीम को 10 रन से मैच जीता दिया। 

आपको बता दें की रबाडा ने आखरी ओवर में सबसे पहले वोक्स को आउट किया, इसके बाद उन्होंने कप्तान ऑयन मॉर्गन को आउट किया और फिर तीसरी गेंद पर जॉर्डन को एलबीडब्ल्यू करके टी-20 विश्व कप 2021 का पहला हैट्रिक अपने नाम किया। 

मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले अकिला धनंजय ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी साल हैट्रिक ली और उनके खिलाफ भी उसी मैच में लगातार तीन छक्के लगे थें। अब इस लिस्ट में कागिसो रबाडा का भी नाम जुड़ गया हैं। जिसके खिलाफ पहले तीन छक्के लगे, फिर इन्हे हैट्रिक मिली।

0 comments:

Post a Comment