पटना, नालंदा, पूर्णिया सहित सभी जिले के गांव होंगे हाइटेक, जानें नीतीश सरकार की क्या है तैयारी

न्यूज डेस्क: बिहार सरकार पटना, नालंदा, पूर्णिया सहित सभी जिले के गांव को हाइटेक बनाने जा रही हैं। ग्रामीण इलाकों में शहरों की तरह सुविधा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। घर-घर नल का जल पहुंचाने के बाद सरकार अब गली-गली में स्ट्रीट लाइट लगाने जा रही हैं। 

खबर के अनुसार पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को साकार किया जाएगा। इसको लेकर विभाग के स्तर पर सभी प्रकार की तैयारी कर ली गई हैं। साथ ही साथ एजेंसियों का चयन भी कर लिया गया हैं।

आपको बता दें की ग्रामीण इलाकों को हाइटेक बनाने के लिए सरकार पंचायतों में कई तरह की व्यवस्था करने वाली हैं। ग्रामीण इलाकों के हर पंचायत में सरकार शव को जलाने के लिए भी शवगृह बनाने पर विचार कर रही हैं। बहुत जल्द इसे बनाया जायेगा। 

वहीं शहरों की तरह ग्रामीण इलाकों की सड़कों को साफ रहने के लिए भी सफाई-कर्मी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही साथ गांव के चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जायेगा। इसको लेकर भी पंचायती राज्य विभाग तैयारी कर रही हैं। पंचायत चुनाव ख़त्म होने के बाद इन सभी व्यवस्था को लागू किया जा सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment