खबर के अनुसार बिहार में पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह उत्तरी भाग में सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। जबकि पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह प्रदेश के दक्षिण भागों में सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है।
बता दें की आने वाले तीन से चार दिनों में बिहार के तापमान में खास बदलाव तो नहीं होगा लेकिन तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगी। वहीं औरंगाबाद, कैमूर, गया, नवादा में गर्म हवाएं चलने की भी संभावना दिखाई दे रही हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 30 मार्च 2022 से 1 अप्रैल 2022 तक प्रदेश के उत्तर पूर्वी भागों के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं राज्य के अन्य जिलों में लू चलने का खतरा बना हुआ हैं। इसलिए आप लू से सावधान रहें।
0 comments:
Post a Comment