पटना : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

पटना न्यूज : बिहार बोर्ड से 10वीं एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

खबर के अनुसार रिजल्ट जारी करते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बोर्ड अधिकारियों को रिजल्ट रिकॉर्ड समय पर जारी करने की बधाई दी। साथ ही साथ उन्होंने कहा की लड़कियां टॉपरों की लिस्ट में छाई हुई है। ये अच्छी बात हैं।

बता दें की मैट्रिक एग्जाम में दाउदनगर की रमायनी रॉय ने टॉप किया है। ये औरंगाबाद की रमायनी पटेल हाईस्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 500 में 487 अंक (97.4 प्रतिशत) प्राप्त किये हैं। जबकि नवादा की सानिया और मधुबनी के विवेक कुमार दूसरे स्थान पर रहे। इन्हे 486 अंक मिले हैं।

वहीं तीसरे स्थान पर औरंगाबाद की प्रज्ञा कुमारी हैं। प्रज्ञा ने 500 में से 485 अंक हासिल किए हैं। चौथे स्थान पर 484 अंकों के साथ निर्जला कुमार रहीं जो पटना महादेव हाईस्कूल की छात्रा हैं। आप अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। 

यहां देखें परिणाम:  biharboardonline.bihar.gov.in

0 comments:

Post a Comment