इतना ही नहीं बिजली विभाग की टीम ने बिजली बिल नहीं जमा करने वाले एक दर्जन से अधिक बकायेदारों का कनेक्शन काटा दिया हैं। बिजली विभाग के इस कारवाई से हड़कप मच गया हैं तथा कई मुहल्लों में इसकी चर्चा होने लगी।
दरअसल स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले से आये दिन ट्रासफार्मर जलने और ख़राब होने की खबर आ रही थी। इसी को संज्ञान में लेते हुए एसडीओ अमर सिंह पटेल, जेई अभिषेक केसरवानी और अन्य कर्मियों ने मिलकर कजियाना मोहल्ले में जांच अभियान चलाया।
बता दें की इस जांच अभियान के दौरान कई घरों में कटिया एवं मीटर बाईपास विधि से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद इन लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया हैं। वहीं अधिकारियों ने कहा की मोहल्ले में सभी लोग ईमानदारी से बिजली का इस्तेमाल करेंगे तो ट्रासफार्मर नहीं जलेगा।

0 comments:
Post a Comment