पटना : बिहार में तीन महीने तक बालू खनन पर रोक

न्यूज डेस्क:  बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में तीन महीने तक बालू खनन पर रोक रहेगी। इससे राज्य में बालू के दाम बढ़ सकते हैं और घर-मकान बनाने वाले लोगों पर इसका असर हो सकता हैं। 

खबर के अनुसार राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के प्रावधान के तहत अगले एक जुलाई से बिहार में नदियों से बालू का खनन बंद हो जाएगा। इसलिए अगर आपको घर-मकान बनाना हैं तो आप जल्द से जल्द बालू का इंतजाम कर लें। 

बता दें की एक जुलाई से 30 सितंबर तक बिहार में बालू का खनन नहीं होगा। दरअसल जुलाई से सितंबर महीने के दौरान नदियों में काफी पानी भरा रहता हैं। जिसके कारण बालू खनन पर रोक लगा दी जाती हैं। वहीं नदियों से जितनी मात्रा में बालू का खनन होता है, मानसून अवधि में वह भरता है। इससे खनन की भरपाई होती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पटना, नवादा, रोहतास, जमुई, लखीसराय, किशनगंज, वैशाली, बांका, मधेपुरा, बेतिया, बक्सर, अरवल, गया, भोजपुर, सारण और औरंगाबाद में बालू का खनन किया जा रहा हैं। लेकिन एक जुलाई से खनन बंद कर दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment