खबर के अनुसार पटना के डाकबंगला आपूर्ति प्रमंडल के बंपरटोला में मंगलवार को बिजली कर्मी स्मार्ट मीटर लगाने गए। लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और बिजली कर्मी को स्मार्ट मीटर लगाने से रोक दिया। बिजली कर्मी के लगातार समझाने के बाद भी स्थानीय लोग नहीं मानें।
स्थानीय लोगों के विरोध के बीच बिजली कर्मियों ने पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति काट दी। इससे मोहल्लो में बिजली की सप्लाई बंद हो गई। जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी। इसके बाद कार्यपालक अभियंता विजया लक्ष्मी और सहायक अभियंता पवन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और फिर तय हुआ कि बुधवार से सबके घर में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगेगा।
दरअसल बिहार में बहुत से लोग बिजली बिल समय पर नहीं देते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगा रही हैं। बता दें की स्मार्ट मीटर बिल्कुल मोबाइल नंबर की तरह काम करता हैं। जब मोबाइल रिचार्ज होता हैं तो आप किसी से बात करते हैं। उसी तरह से जब स्मार्ट मीटर रिचार्ज रहेगा तभी आपके घर में बिजली की सप्लाई होगी।

0 comments:
Post a Comment