IPL 2022 : बैंगलोर क्वालीफायर 2 में पहुंची, लखनऊ हुई बाहर

न्यूज डेस्क: आईपीएल क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कल शाम खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 14 रन से हराकर आईपीएल 2022 के क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बना ली है, वहीं लखनऊ की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

खबर के अनुसार बैंगलोर को आईपीएल 2022 के फाइनल में पहुंचने के लिए अब राजस्थान की टीम से भिड़ना होगा। इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वो आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश करेगी। जहां उसका मुकाबला गुजरात के साथ होगा।

बता दें की कल शाम बैंगलोर ने रजत पाटीदार के शानदार नाबाद शतक की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन बनाये। लेकिन लखनऊ की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन ही बना सकी और बैंगलोर ने ये मैच 14 रन से जीत लिया।

वहीं  54 गेंदों पर 12 चौके और 7 छक्के की मदद से 112 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले रजत पाटीदार को मैन ऑफ द मैच का ख़िताब दिया गया। अब आईपीएल 2022 के क्वालीफायर 2 में बैंगलोर का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। 

0 comments:

Post a Comment