IPL 2022 : आईपीएल में 700 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने बटलर

न्यूज डेस्क: आईपीएल ये एक सीजन में 700 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जोस बटलर का भी नाम जुड़ गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बटलर आईपीएल के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। जिन्होंने एक सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया हैं। 

बता दें की इससे पहले विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, क्रिस गेल और माइक हसी ऐसा कर चुके हैं। हालांकि आईपीएल के एक सीजन में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया हैं। कोहली के नाम एक सीजन में 973 रन हैं।

वहीं आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर का नाम हैं। जिन्होंने साल 2016 में 848 रन का रिकॉर्ड बनाया था। जोस बटलर इस सीजन में अबतक 718 रन बना चुके हैं। 

एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज।

विराट कोहली (2016) : 973 रन।

डेविड वॉर्नर (2016) : 848 रन।

केन विलियमसन (2018) : 735 रन।

क्रिस गेल (2012) : 733 रन।

माइक हसी (2013) : 733 रन।

जोस बटलर (2022)  : 718 रन।

क्रिस गेल (2013) : 708 रन।

0 comments:

Post a Comment