खबर के अनुसार कल शाम पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने जॉस बटलर के 89 रनों की मदद से 6 विकेट पर 188 रन का स्कोर बनाया। लेकिन गुजरात टाइटंस ने इस लक्ष्य को 3 विकेट खोकर तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
बता दें की गुजरात के लिए कप्तान हार्दिक पांडया ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली। जबकि डेविड मिलर ने नाबाद 68 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 61 गेंदों पर 106 रनों की अविजित साझेदारी की और मैच को जीत लिया।
राजस्थान को अब फाइनल में पहुंचने के लिए एक मौका और मिलेगा। दरअसल बुधवार को लखनऊ सुपर जायंटस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच होगा। इस मैच में जितने वाली टीम को राजस्थान से भिड़ना होगा और इसमें जितने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment