खबर के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग राज्य के सभी जिलों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा हैं। इस प्रस्ताव को बहुत जल्द बिहार कैबिनेट के पास भेजा जायेगा और कैबिनेट की मंजूरी के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आपको बता दें की ग्रामीण कार्य विभाग ने राज्य में 10 हजार 147 विभिन्न पदों पर बहाली करने का निर्णय लिया है। इस बहाली में करीब छह हजार पद स्थायी तौर पर भरे जाएंगे। जबकि चार हजार पद संविदा से भरे जाएंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।
ग्रामीण कार्य विभाग में संविदा वाले पदों की बहाली बेल्ट्रॉन या एजेंसी के माध्यम से भरा जायेगा। जबकि स्थायी पदों पर बहाली संबंधित बोर्ड या चयन आयोग के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए चयन आयोग को जल्द ही अधियाचना भेजी जाएगी।

0 comments:
Post a Comment