पटना, बक्सर, भोजपुर, नालंदा समेत 14 जिलों में बारिश के साथ ठनका गिरने के आसार

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के पटना, बक्सर, भोजपुर, नालंदा समेत 14 जिलों में बारिश के साथ ठनका गिरने के आसार नजर आ रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार आज बिहार के पटना, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, कैमूर, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय जिले में गरज चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना दिखाई दे रही हैं।

आपको बता दें की इन जिलों में कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। कुछ इलाकों में वज्रपात होने के भी आसार हैं। अगर आप बिहार के इन जिलों में रहते हैं तो आप ख़राब मौसम के दौरान घर से बाहर ना निकले।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो  मानसून की ट्रफ रेखा पटना के बगल से गुजरने और राजधानी समेत आसपास और दक्षिण पश्चिम बिहार के हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना रही हैं। जिसके कारण बिहार के इन जिलों में बारिश होने की संभावना हैं।

0 comments:

Post a Comment