अजमेर : राजस्थान में 118 पदों पर निकली वैकेंसी, नोटिश जारी

अजमेर न्यूज : राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 118 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण :  राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता (सिविल) के 41 पद, राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय के 14 पद एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ के 63 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार ग्रेजुएट्स, बीई, बीटेक आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : राजस्थान लोक सेवा आयोग के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://rpsc.rajasthan.gov.in/

आवेदन की तिथि : 29 अगस्त से 27 सितंबर तक। 

नौकरी करने का स्थान : अजमेर, राजस्थान।

0 comments:

Post a Comment