Vitamin D: प्रेगनेंसी में विटामिन डी है बहुत जरूरी, कैसे करें पूरी

PATNA : प्रेगनेंसी में महिलाओं के लिए विटामिन डी है बहुत जरूरी माना जाता हैं। क्यों की विटामिन डी गर्भ में पल रहे बच्चे के शारीरिक विकास में सहायक होता हैं। इससे गर्भ में पल रहा शिशु शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होता हैं और बच्चे क विकास में किसी तरह की कोई बाधा नहीं आती हैं। 

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को प्रति दिन कम से कम 10 माइक्रोग्राम विटामिन डी की जरूरत होती। इसलिए गर्भवती महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। क्यों की विटामिन डी की कमी होने से उनके बच्चे के विकास में बाधा उत्पन हो सकती हैं।

इतना ही नहीं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी विटामिन डी की जरुरत होती हैं।क्यों की विटामिन डी शिशुओं के लिए पर्याप्त रूप से स्तन में दूध को बनाने में मदद करते हैं। इसलिए महिलाओं को इस बात का ख्याल रखनी चाहिए।

विटामिन डी की कमी कैसे पूरी?

विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए महिलाएं कुछ देर सुबह के समय धुप में बैठे, क्यों की सूर्य की रोशनी से विटामिन डी मिलता हैं। वहीं महिलाएं अंडे, मछली, दूध, अनाज और योगर्ट का सेवन करें इससे भी विटामिन डी मिलता हैं।

0 comments:

Post a Comment