खबर के अनुसार योगी सरकार ने राज्य के झांसी, फिरोजाबाद, कुशीनगर और अंंबेडकरनगर में नए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की तैनाती की हैं। जबकि उत्तर प्रदेश के आगरा व मुरादाबाद विकास प्राधिकरणों में नए उपाध्यक्ष को तैनात किया गया हैं।
आपको बता दें की उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस चल रहा हैं। सोमवार को योगी सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों को तबादला किया था। वहीं मंगलवार को सरकार ने उत्तर प्रदेश में 13 आईएएस अधिकारियों को तबादला किया हैं।
इन 13 IAS अफसरों का हुआ तबादला?
जुनैद अहमद को झांसी का सीडीओ बनाया गया हैं।
गुंजन द्विवेदी को कुशीनगर का सीडीओ बनाया गया हैं।
अनुराग जैन को अंबेडकरनगर का सीडीओ बनाया गया हैं।
दीक्षा जैन को फिरोजाबाद का सीडीओ बनाया गया हैं।
आलोक कुमार को सचिव उप्र लोक सेवा आयोग, प्रयागराज बनाया गया हैं।
शैलेश कुमार को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया हैं।
चर्चित गौड़ उपाध्यक्ष को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया हैं।
निशा को सचिव उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ।
विपिन कुमार जैन को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का विशेष सचिव बनाया गया हैं।
जगदीश को उप्र मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन का अपर प्रबंध निदेशक बनाया गया हैं।
अजय कुमार द्विवेदी को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा का विशेष सचिव बनाया गया हैं।
मधुसूदन नागराज हुल्गी को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा का विशेष सचिव बनाया गया हैं।
खेम पाल सिंह को सचिव लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के पद पर किया गया तबादला निरस्त करते हुए यथावत बनाए रखा गया हैं।

0 comments:
Post a Comment