मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी पटना के ऊपरी हिस्सों से मानसून ट्रफ लाइन पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजरी है। जिसके कारण से राज्य के करीब 16 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
आपको बता दें की शनिवार और रविवार को पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, अरिरया, किशनगंज जिले में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया हैं। कुछ जिलों में गरज के साथ झमाझम बारिश हो सकती हैं।
अगले 24 घंटों के अंदर इन जिलों में होगी बारिश।
पटना, बक्सर, भोजपुर, नवादा, जहानाबाद, गोपालगंज, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सारण।

0 comments:
Post a Comment