Brain Health: दिमाग को तेज बनाने के लिए जरूर खाएं ये 5 फूड्स

न्यूज डेस्क: आज के इस डिजिटल दुनिया में इंसान अपने ब्रेन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करता हैं। लगातार मोबाइल फोन और लैबटॉप पर काम करने से  ब्रेन में कई तरह के स्ट्रेस जन्म ले लेते हैं। इसलिए दिमागी को हेल्दी और एक्टिव रखने के लिए आप डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो आपके ब्रेन को स्वस्थ और मजबूत बनाये। साथ ही साथ आपको स्ट्रेस से भी छुटकारा दिलाये।

दिमाग को तेज बनाने के लिए जरूर खाएं ये 5 फूड्स

अखरोट : अगर आप प्रतिदिन अखरोट का सेवन करते हैं तो ये आपके मेंटल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें पाए जानें वाला विटामिन ई, कॉपर, मैंगनीज, ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग को तेज बनाता हैं।

दूध : दिमाग को तेज बनाने के लिए आप प्रतिदिन रात को सोते समय दूध का सेवन करें। इसमें पाए जानें वाला विटामिन्स और कैल्सियम दिमाग के लिए अच्छा होता हैं।

अंडा: रोजाना एक अंडा जरूर खाना मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता हैं। इसमें पाए जानें वाला विटामिन बी और कोलीन दिमाग को हेल्दी रखते हैं। 

कद्दू के बीज : दिमाग को स्वस्थ और तेज बनाने के लिए कद्दू के बीज काफी लाभकारी होते हैं। इसमें पाए जानें वाल जिंक, एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, कॉपर और आयरन दिमाग को एक्टिव रखता हैं।

अंकुरित चना और मुंग : आप सुबह के समय प्रतिदिन अंकुरित चना और मुंग का सेवन करें। इसमें विटामिन के, फोलेट, बीटा कैरोटीन और ल्यूटिन होता है जो दिमाग को हेल्दी रखता हैं।

0 comments:

Post a Comment