खबर के अनुसार राज्य में इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक बाइक को बढ़ावा लेने के लिए 43 जिलों में दो-दो फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन खोलने की तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द इन सभी जिलों में 86 फास्ट चार्जिंग स्टेशन खुलेंगे। यहां कार चार्ज करने में मात्र 50 मिनट लगेगा।
आपको बता दें की उत्तर प्रदेश में फिलहाल 120 चार्जिंग स्टेशन हैं, लेकिन इनकी क्षमता सिर्फ आठ किलोवाट है। साथ ही साथ कार को चार्ज करने में भी ज्यादा समय लगता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए फास्ट चार्जिंग स्टेशन बनाने की तैयारी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पायलट प्रोजेक्ट के तहत उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपूर, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी समेत 43 जिलों में फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाया जायेगा। बता दें की इंडियन ऑयल इसकी शुरूआत कंपनी संचालित पम्पों से करेगा। पम्पों पर उनके लिए अलग से फास्ट चार्जिंग स्टेशन बनाये जाएंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment