Ganesh Chaturthi : गणेश चतुर्थी पर करें ये काम, वास्तु दोष होंगे दूर

धर्म डेस्क: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता हैं। इनकी कृपा से इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं। साथ ही साथ इंसान को जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती हैं। लेकिन कई बार इंसान घर बनाते समय कुछ ऐसी गलतियां करता हैं, जिसके कारण उनके घर में वास्तु दोष उत्पन हो जाता हैं।

आपको बता दें की घर के वास्तु दोष को खत्म करने के लिए आप गणेश चतुर्थी के दिन अपने घर में भगवान गणपति को स्थापित करें। गणपति की कृपा से घर के वास्तु दोष दूर होंगे और घर की सभी परेशानियों से भी मुक्ति मिल जाएगी।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वास्तु शास्त्र की रचना स्वयं सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने की है और भगवान गणेश के साथ शुभ लाभ भी विराजते हैं। इसलिए गणेश जी की कृपा से इंसान को वास्तु दोष के प्रभाव से मुक्ति मिलती है। 

गणेश चतुर्थी के दिन करें ये काम : आप भगवान गणपति की मुक्ति लाकर पूजास्थल पर रखें और उनके सामने स्वास्तिक का निशान बनाये। साथ ही साथ गणपति की पूजा आराधना करें। इससे घर के वास्तु दोष दूर होंगे और जीवन में खुशहाली आएगी।

0 comments:

Post a Comment