लखनऊ, मेरठ, आगरा समेत प्रदेशभर के छात्र करें आवेदन, मिलेंगे 48,000 रुपये

न्यूज डेस्क: लखनऊ, मेरठ, आगरा समेत प्रदेशभर के छात्र राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में चयनित होने वाले छात्रों को सरकार के द्वारा 48000 रुपये की छात्रवृति दी जाएगी।

खबर के अनुसार यह योजना केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही हैं। इस योजना में आवेदन करने के लिए छात्र-छात्राओं को 2021-22 में कक्षा सात की परीक्षा में कम से कम  55 प्रतिशत अंक होनी चाहिए वो छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

आपको बता दें की केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए 15143 सीटें तय की हैं। सफल छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ से 12 तक प्रति माह 1000 रुपये की दर से 48,000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्र ऑनलाइन के द्वारा 24 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए छात्रों का चयन एग्जाम के द्वारा होगा। एग्जाम की तिथि 6 नवंबर निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन के लिए पात्रता। 

छात्र मान्यताप्राप्त राजकीय विद्यालयों में कक्षा आठ में पढ़ रहा हो। 

अभिभावक की वार्षिक आय साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक न हो। 

छात्र केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय व प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ाई नहीं कर रहा हो।

0 comments:

Post a Comment