गणेश चतुर्थी के दिन करें 5 मंत्र का जाप, घर आएंगी ऋद्धि सिद्धि

PATNA : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के पुनर्जन्म का प्रतीक हैं। ऐसा माना जाता हैं की इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था तभी लेकर अबतक लोग बड़ी धूम-धाम से गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाते हैं। इससे इंसान के जीवन पर भगवान गणेश की असीम कृपा बनी रहती हैं और जीवन में सुख, शांति समृद्धि आती हैं।

आपको बता दें की इस साल हिंदू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 27 अगस्त को लदोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को शुरू होगा और इसी दिन गणेश स्थापना की जाएगी।

10 दिनों के भीतर जोर-शोर के साथ गणेश उत्सव मनाया जाएगा और भगवान गणेश के भक्त 10 दिन तक उनकी पूजा-उपासना करेंगे। इस दौरान मंत्रों का जाप इंसान के लिए बहुत लाभकारी होगा। इससे इंसान के घरों में ऋद्धि सिद्धि आएंगी।

गणेश चतुर्थी के दिन करें 5 मंत्र का जाप, घर आएंगी ऋद्धि सिद्धि।

 'ॐ गं गणपतये नमः'

 'वक्रतुण्डाय हुं'

 'ॐ हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा'

 'ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा'

'ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा'

0 comments:

Post a Comment