लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, आगरा, मेरठ में पेट्रोल डीजल सस्ता, जानें रेट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की 25 अगस्त को उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, आगरा, मेरठ में पेट्रोल डीजल सस्ता हो गया हैं। तेल कंपनियों ने अपने वेबसाइट पर इसके दाम निर्धारित किये हैं।

खबर के अनुसार लखनऊ, वाराणसी और मेरठ में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुई हैं। जबकि बरेली, गोरखपुर समेत कई जिलों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली हैं। वहीं राज्य के कुछ जिलों में इसके दाम स्थिर हैं।

आपको बता दें की तेल कंपनियां हर दिन सुबह के समय कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार भारत में ईंधन की कीमत तय करती है। इसके अनुदान दिनभर पेट्रोल-डीजल की बिक्री की जाती हैं। इसलिए जान लें की आज पेट्रोल-डीजल का नया रेट क्या हैं।

लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, आगरा, मेरठ में पेट्रोल डीजल सस्ता, जानें रेट?

लखनऊ में आज पेट्रोल 96.36 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.56 रुपये प्रति लीटर है। 

प्रयागराज में आज पेट्रोल 97.37 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.55 रुपये प्रति लीटर है।

कानपुर में आज पेट्रोल 96.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.63 रुपये प्रति लीटर है।

वाराणसी में आज पेट्रोल 96.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है 

आगरा में आज पेट्रोल 96.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर है। 

मेरठ में आज  पेट्रोल 96.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.61 रुपये प्रति लीटर है।

0 comments:

Post a Comment