मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के पटना, गोपालगंज, सारण, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, वैशाली, भोजपुर जिले में भारी बारिश होने की संभावना हैं। इन जिलों में मेघ गर्जन और चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना दिखाई दे रही हैं।
हालांकि बिहार में मानसून का सिस्टम कमजोर होता जा रहा हैं। जिसके कारण अगले हफ्ते बिहार में अच्छी बारिश के आसार बेहद कम हैं। इससे राज्य के कई जिलों में तापमान की बढ़ोत्तरी होगी और लोगों को एकबार फिर से गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
आपको बता दें की बिहार में बारिश नहीं होने से कई जिले सूखे की चपेट में आ गए हैं। जिसके कारण इन जिलों से मजदूरों का दूसरे राज्यों में भी पालन होने लगा हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले एक सप्ताह अच्छी बारिश के संकेत नहीं हैं।

0 comments:
Post a Comment