खबर के अनुसार झारखंड के सभी जिलों में लघु आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविका एवं सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी हुई है। अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को 9500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा, जबकि आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 4750 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा है की नई नियमावली के तहत राज्य में लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं को केंद्र सरकार की ओर से 2100 एवं राज्य सरकार की ओर से 7400 रुपए भुगतान किया जायेगा। इससे सेविका को 9500 रुपये प्रतिमाह मानदेय का भुकतान होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा की नई नियमावली के तहत सभी आंगनबाड़ी कर्मियों का भविष्य निधि खाता खोलते हुए मानदेय का 6% राशि अलग से जमा कराई जाएगी। इससे इन कर्मियों को काफी फायदा होगा। सरकार के इस ऐलान से आंगनबाड़ी कर्मियों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं।

0 comments:
Post a Comment