आगरा, प्रयागराज, मथुरा, इटावा समेत कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के यमुना व बेतवा से जुड़े जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा। नदियों की जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए सरकार ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के यमुना और बेतवा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं। जिसे देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को आगरा, प्रयागराज, मथुरा, इटावा, फिरोजाबाद,औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा और मिर्जापुर जिलों में बाढ़ के इंतजाम करने को कहा हैं।

आपको बता दें की राजस्थान के कोटा बैराज व धौलपुर में पानी छोड़े जाने के कारण उत्तर प्रदेश में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जबकि मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने के कारण बेतवा नदी के जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी हो रही हैं। जिससे यूपी के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन होने लगे हैं।

सीएम योगी ने बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए गांवों और शहरों में लोगों की सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ इन जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा आपदा प्रबंधन की टीमों को 24 घंटे सक्रिय रहने को कहा गया हैं।

0 comments:

Post a Comment