खबर के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी और चित्रकूट में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही हैं। वहीं इन जिलों में कुछ स्थान पर वज्रपात को लेकर भी लोगों को अलर्ट किया गया हैं।
आपको बता दें की इन जिलों के अलावे राज्य के और कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। 28 अगस्त तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना नजर आ रही हैं। हालांकि आज पश्चिमी यूपी के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा।
वहीं राजस्थानी लखनऊ समेत बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बरेली, गोंडा, बलरामपुर में बादलों का आना जाना जारी रहेगा। इन जिलों में कुछ स्थान पर हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना दिखाई दे रही हैं।

0 comments:
Post a Comment