खबर के अनुसार बुधवार को मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं मौसम विभाग ने धार, अलिराजपुर, झाबुआ और रतलाम में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
बता दें की आज मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शहडोल, रीवा, जबलपुर और सागर में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं इन जिलों में कुछ स्थान पर वज्रपात होने की भी संभावना दिखाई दे रही हैं। जिसे देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई हैं।
पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है की आज मध्य प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश नहीं होगी।

0 comments:
Post a Comment