पटना, भागलपुर, नालंदा समेत 38 जिलों में वृद्धा पेंशन के लिए करें आवेदन

न्यूज डेस्क : बिहार के पटना, भागलपुर, नालंदा समेत 38 जिलों के लोग वृद्धा पेंशन के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार सरकार के द्वारा 60 साल से ऊपर के लोगों के लिए वृद्धा पेंशन योजना चलाई जा रही हैं। 

खबर के अनुसार इस योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र के वृद्ध लोगों को 400 रुपए प्रतिमाह और 80 साल से अधिक की आयु वाले बुजुर्गों को 500 रुपये प्रतिमाह की पेंशन दी जाती हैं। इसका लाभ लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

आपको बता दें की नौकरी से रिटायर और पेंशन का लाभ ले रहे बुजुर्गों या फिर राज्य सरकार की किसी भी प्रकार की पेंशन योजना के लाभार्थियों को इसका लाभ नहीं दिया जायेगा। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

ऐसे करें आवेदन : पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए विभाग की वेबसाइट www.sspmis.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आप चाहें तो जनसेवा केंद्रों और साइबर कैफे से जाकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पात्र, वोटर आईडी कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक, फोटो और मोबाइल नंबर।

0 comments:

Post a Comment