खबर के अनुसार आज बिहार के मोतिहारी में अबतक का रिकॉर्ड AQI 347 दर्ज किया गया हैं। वर्तमान में मोतिहारी शहर की हवा बेहद खराब हैं। वहीं पटना, पूर्णिया, दरभंगा समेत बिहार के कई शहरों में AQI 200 से पार रिकॉर्ड किया गया हैं।
आपको बता दें की आज यानि की गुरुवार को मोतिहारी, कटिहार और सिवान सबसे प्रदूषित शहर साबित हुआ। वायु में धूल-कण की मात्रा अधिक होने से प्रदूषण के लेवल में वृद्धि देखने को मिली हैं। जो की इंसान के हेल्थ के लिए खतरनाक हैं।
दरअसल जब किसी शहर में AQI 100 से ज्यादा होता हैं तो उस शहर की हवा को खराब माना जाता हैं। लेकिन आज के समय में बिहार में कई ऐसे शहर हैं जहां की AQI 200 और 300 के पार पहुंच गया हैं। इससे सांस से संबंधित परेशनी हो सकती हैं।
बिहार में इन शहरों की हवा सबसे खराब ?
मोतिहारी में AQI 347 दर्ज किया गया।
कटिहार में AQI 295 दर्ज किया गया।
सिवान में AQI 286 दर्ज किया गया।
अररिया में AQI 210 दर्ज किया गया।
बेतिया में AQI 278 दर्ज किया गया।
पटना में AQI 201 दर्ज किया गया।
पूर्णिया में AQI 212 दर्ज किया गया।
दरभंगा में AQI 217 दर्ज किया गया।

0 comments:
Post a Comment