खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मेरठ, कानपुर समेत 75 जिलों में बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करने और जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए सरकार के द्वारा कन्या सुमंगला योजना चलाई जा रही हैं।
बता दें की इस योजना के तहत सरकार के द्वारा बालिकाओं को 15000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती हैं। बालिका के जन्म होने पर 2,000 रुपया का लाभ दिया जाता हैं। वहीं बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त 1,000 रुपये मिलते हैं।
कक्षा प्रथम में प्रवेश के उपरान्त 2,000 रुपये और कक्षा छः में प्रवेश के उपरान्त 2000 रुपया। वहीं कक्षा नौ में प्रवेश के उपरान्त 3,000 और कक्षा 10/12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक-डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर 5000 रुपये मिलते हैं। इसका लाभ लेने के लिए परिवार की आय सलाना तीन लाख से ज्यादा नहीं होने चाहिए।
आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php

0 comments:
Post a Comment