लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ और कानपुर में डेंगू बेकाबू

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में डेंगू का प्रकोप बेकाबू होता जा रहा हैं। प्रतिदिन डेंगू के मरीज मिलने से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। यूपी के लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ और कानपुर के अलग-अलग इलाकों में प्रतिदिन डेंगू मरीज मिलने की पुष्टि हो रही हैं।

खबर के अनुसार राजधानी लखनऊ में शनिवार को डेंगू के 46 नए मरीजों की और पुष्टि हुई। जिससे स्वास्थ्य विभाग की टेंशन भी बढ़ गई हैं। डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए विभागीय टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में घरों व आसपास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया हैं।

बता दें की गोरखपुर में भी डेंगू के 6 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में 3 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। यहां डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 240 हो गई हैं। डेंगू पर काबू पाने के लिए डेंगू पीड़ित हर मरीज के घर और उसके आसपास की जांच की जा रही है। 

यूपी के मेरठ में भी डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। शनिवार को यहां डेंगू के सात नए मरीज मिले। जिससे डेंगू मरीजों की संख्या 181 पहुंच गई हैं। वहीं कानपुर में शनिवार को 51 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई हैं। इसतरह से डेंगू लोगों को डंक मार रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment