खबर के अनुसार बिहार के जमुई में 8 दिसंबर को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। वहीं बक्सर में 9 दिसंबर और भोजपुर में 10 दिसंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। जबकि कटिहार में भी 10 दिसंबर को रोजगार मेला लगेगा।
आपको बता दें की इस रोजगार मेले में कई तरह की बड़ी कंपनियां आएगी और 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा आदि पास युवाओं को इंटरव्यू के आधार पर नौकरी देगी। युवा अपने दस्तावेजों के साथ यहां उपस्थित हो सकते हैं।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन : अगर आप इस रोजगार मेला में उपस्थित हो कर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://www.ncs.gov.in/ पर जा कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही हैं।

0 comments:
Post a Comment