पहाड़ों पर बर्फबारी से लखनऊ-कानपुर समेत यूपी में बढ़ी ठंड

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर अब धीरे-धीरे समूचे उत्तर भारत में दिखाई देने लगा हैं। लखनऊ-कानपुर समेत यूपी के कई जिलों में ठंड बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया हैं।

खबर के अनुसार शनिवार को यूपी के लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट आई हैं। जिससे इन जिलों में कनकनी का बढ़ना शुरू हो गया हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े की व्यवस्था कर लें।

आपको बता दें की शनिवार को यूपी के कानपुर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। प्रदेश के कई जिलों में चल रही हवा की वजह से ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। कुछ दिनों में यहां कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जायेगा।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो वेस्टर्न डिस्टरवेंस की वजह से आने वाले दिनों में सर्दी के साथ रात में ठिठुरन बढ़ेगी और लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में इस बढ़ती सर्दी के बीच लोगों से सावधान रहने की अपील की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment