स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को सबसे ज्यादा गौतमबुद्ध नगर में 44, लखनऊ में 14, गाजियाबाद में 9 और ललितपुर में 6 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं एक तो कहीं दो कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई हैं।
बता दें की लखनऊ में रविवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं, जिससे यहां एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हो गई हैं। कोरोना के इस बढ़ते रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में अलर्ट हो गई हैं तथा लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में कोरोना जांच के दायरा को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वहीं लोगों से भीड़-भाड़ के इलाकों में मास्क लगाने की अपील की गई हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जानें पर मरीजों का नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जायेगा।

0 comments:
Post a Comment