राजस्थान के प्रतापगढ़-जालौर समेत 3 जिलों में बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज

जयपुर : राजस्थान में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के प्रतापगढ़-जालौर समेत 3 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बनाये जायेंगे। इसको लेकर राजस्थान की सरकार ने स्वीकृति दे दी हैं।

खबर के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़, जालौर और राजसमंद में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है, जिससे इन तीन जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बनने का रास्ता साफ हो गया हैं। 

आपको बता दें की एक मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर सरकार के द्वारा 250 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। इससे इन जिलों में आधुनिक सुविधा के लैस मेडिकल कॉलेज बनाया जायेगा। इन कॉलेजों में किताब, उपकरण, फर्नीचर आदि पर 75 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। 

गहलोत सरकार ने बजट सत्र 2023-24 में प्रतापगढ़, जालौर और राजसमंद में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की थी। अब इसकी स्वीकृति प्रदान की गई हैं। जल्द ही राजस्थान के इन तीन जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा।

0 comments:

Post a Comment