खबर के अनुसार वाराणसी में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया हैं। हर दिन कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ने लगी हैं और विभाग की टीम जिले में पूरी तरह से अलर्ट हो गई हैं।
आपको बता दें की वाराणसी में पिछले 22 दिनों में कोविड के कुल 260 मरीज आ चुके हैं। जिसमें से 121 की रिकवरी हो चुकी है, वही अन्य का इलाज जारी हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और घर से निकलने के दौरान मास्क लगानी चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान।
बार-बार आंख और नाक को छूने से बचें।
खांसते-छींकते समय नाक व मुंह को रुमाल से ढकें।
सर्दी, खांसी, बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह लें।
संक्रमण के लक्षण दिखने पर कोरोना की जांच कराये।
भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और मास्क पहनें।

0 comments:
Post a Comment