गांधीनगर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत को जोड़ती है वंदे भारत ट्रेन

न्यूज डेस्क: रेलवे के द्वारा गांधीनगर राजधानी से मुंबई के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाती हैं। यह ट्रेन गुजरात के चार बड़े शहरों को आपस में जोड़ती हैं। आप इस ट्रेन से गांधीनगर, अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत की यात्रा कर सकते हैं। 

ट्रेन का टाइमटेबल : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:10 बजे प्रस्थान करती है और दोपहर 12:30 बजे गांधीनगर राजधानी पहुंचती हैं। यह ट्रेन सूरत में सुबह 8:50 बजे, वडोदरा में 10:20 बजे और अहमदाबाद में 11:35 बजे रुकेगी। 

वापसी में यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गांधीनगर राजधानी से दोपहर 2:05 बजे खुलती है और रात 8:35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती हैं। यह ट्रेन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:40 बजे, वडोदरा में शाम 4 बजे और सूरत में शाम 5:40 बजे रुकेगी।

इस ट्रेन का किराया :

मुंबई सेंट्रल से सूरत का किराया 950 रुपये, मुंबई सेंट्रल से वडोदरा का किराया 1230 रुपये, मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद का किराया 1385 रुपये। एक्सक्यूटिव क्लास के लिए किराया (खानपान सहित) मुंबई सेंट्रल से सूरत का 1665 रुपये, मुंबई सेंट्रल से वडोदरा- 2190 रुपये  और मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद का 2505 रुपये। 

0 comments:

Post a Comment