सूरत, राजकोट, वडोदरा में बनाएं ड्राइविंग लाइसेंस, उम्र 18 से ज्यादा

गुजरात: सूरत, राजकोट, वडोदरा में रहने वाले लोग ऑनलाइन के द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। लेकिन सार्वजनिक स्थान पर वाहन चलाने के लिए व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए तभी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

हालांकि 16 वर्षीय व्यक्ति को भी लाइसेंस दिया जाता हैं। लेकिन इस व्यक्ति को लाइसेंस प्राप्त करने के बाद 50 सीसी से कम इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल चलाने की अनुमति होती हैं। इन्हे इससे ज्यादा इंजन क्षमता वाली वाहन चलाने की इजाजत नहीं होती हैं। 

खबर के अनुसार अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के वाले हैं तो आपको पहले लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करना होगा। वहीं अगर आपका लर्निंग लाइसेंस बना हैं तो आप परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए दस्तावेज : लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपके पास आधार कार्ड, फोटो, मोबाइल नंबर पर सिंग्नेचर की कॉपी आदि होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन : वेबसाइट https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do पर जा कर सबसे पहले अपने स्‍टेट गुजरात को सलेक्ट करें। फिर लर्नर लाइसेंस के विकल्‍प पर क्लिक करें। अब अपनी जानकारी को अंकित करें। इसके बाद मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करें। फिर ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें, आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment