नए लुक में दिखेगा दरभंगा एयरपोर्ट, शुरू होगा निर्माण

न्यूज डेस्क: बिहार के दरभंगा से अच्छी खबर आ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में दरभंगा एयरपोर्ट नए लुक में दिखाई देगा। क्यों की बिहार सरकार ने दरभंगा एयरपोर्ट को बड़े स्तर पर विकसित करने के लिए जमीन हस्तांतरित कर दिया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार सरकार ने 76.40 एकड़ जमीन एयरपाेर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया काे हस्तांतरित कर दी है। इसमें 52.65 एकड़ जमीन पर टर्मिनल का निर्माण किया जायेगा। जबकि 23.75 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट का रनवे बनाया जायेगा। 

आपको बता दें की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत दरभंगा एयरपोर्ट को विकसित करने की योजना हैं। इसके लिए तैयारी भी शुरू हो गई हैं। अगले छह महीने के अंदर दरभंगा एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल बनाने का काम शुरू कर दिया जायेगा। 

अभी वर्तमान समय में दरभंगा एयरपोर्ट का टर्मिनल 1400 स्क्वायर मीटर में है, लेकिन नया टर्मिनल इससे करीब दस गुना बड़ा हाेगा। जिसके बाद इस एयरपोर्ट से  सालाना 50 लाख से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। वहीं इस एयरपोर्ट से एक साथ 6 एयरक्राफ्ट के लैंड करने या उड़ान भरने की क्षमता होगी।

0 comments:

Post a Comment