आज से वाराणसी-दिल्ली के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: गर्मी के इस मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वाराणसी-दिल्ली के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की हैं। आज से इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा। इसके लिए रेलवे के द्वारा टाइम टेबल जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार इस ट्रेन का परिचालन 23 अप्रैल से 14 मई तक प्रत्येक रविवार व शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनस से किया जायेगा। जबकि 24 अप्रैल से 15 मई तक प्रत्येक सोमवार व शनिवार को वाराणसी सिटी से इस ट्रेन का परिचालन होगा। 

अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर गाड़ी संख्या 04052 / 04051 आनंद विहार टर्मिनस - वाराणसी सिटी - आनंद विहार टर्मिनस का शेड्यूल चेक करें और फटाफट टिकट बुक करें।

आज से वाराणसी-दिल्ली के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 04052 : आनंद विहार टर्मिनस - वाराणसी सिटी स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से रात 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4:30 बजे वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 04051 : वाराणसी सिटी - आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन वाराणसी स्टेशन से शाम 6:15 बजे प्रस्थान कर आनंद विहार टर्मिनस अगले दिन दोपहर 1:20 बजे पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment