बिहार के भागलपुर से हंसडीहा तक फोरलेन सड़क की मंजूरी

न्यूज डेस्क: बिहार के भागलपुर से हंसडीहा तक बनने वाले फोरलेन सड़क की मंजूरी दे दी गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस सड़क के डीपीआर को स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। बहुत जल्द इसका निर्माण किया जायेगा। 

खबर के अनुसार पहले फेज में इस सड़क का निर्माण भागलपुर से ढाका मोड़ तक किया जायेगा। इसके लिए  केंद्रीय वित्तीय सलाहकार समिति से 915.17 करोड़ राशि की स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं दूसरे फेज में इस सड़क का निर्माण ढाका मोड़ से भलजोर तक किया जायेगा।

बता दें की भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन सड़क का निर्माण बिहार-झारखण्ड सीमा तक किया जायेगा। इस सड़क के निर्माण होने से लोगों का आवागवन बेहतर हो जायेगा। साथ ही साथ लोगों को आने-जानें में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

भागलपुर-भलजोर (हंसडीहा) के बाद सड़क का निर्माण एनएच विभाग के द्वारा एजेंसी के माध्यम से किया जायेगा। एजेंसी बहाल करने के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। एजेंसी के चयन के बाद निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment