खबर के अनुसार पहले चरण में छूटे परिवारों और नए बसने वाले परिवारों की गिनती दूसरे चरण में की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति घर पर नहीं रहता हैं तो पड़ोस से नंबर लेकर उसकी गिनती की जाएगी। यह गिनती ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से होगी।
आपको बता दें की ऑफलाइन वाले फार्मेट पर 17 सवालों को भरने के बाद परिवार के प्रधान का हस्ताक्षर लिया जाएगा। वहीं अगर आपने दो जगह गिनती कराई तो एक जगह की गिनती सॉफ्टवेयर के माध्यम से रद्द कर दी जाएगी।
पूछे जाएंगे ये सवाल?
परिवार के सदस्यों का नाम, परिवार के प्रधान से संबंध।
घर में रहने वाले व्यक्ति की आयु, वैवाहिक स्थिति, धर्म, जाति।
घर में रहने वाले लोगों की शैक्षणिक योग्यता, आवासीय स्थिति, भूमि, वाहन, व्यवसाय, मासिक आय से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment