खबर के अनुसार गुजरात में फिलहाल 2 वंदे भारत ट्रेनें मुंबई-गांधीनगर राजधानी और अहमदाबाद-जोधपुर के बीच संचालित किया जा रहा हैं। बहुत जल्द तीसरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उधना से इंदौर तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन सूरत-वडोदरा के रास्ते चलेगी।
उधना-इंदौर वंदे भारत ट्रेन का रूट्स?
उधना से इंदौर के बीच यह वंदे भारत ट्रेन सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम और उज्जैन स्टेशन पर रुकते हुए संचालित की जाएगी।
इस वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल?
यह वंदे भारत ट्रेन दोपहर 1.55 बजे उधना से खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन रात 9.30 बजे इंदौर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में इंदौर-उधना वंदेभारत ट्रेन सुबह 5.50 बजे इंदौर से रवाना होगी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 1.20 बजे उधना पहुंचेगी।

0 comments:
Post a Comment