खबर के अनुसार आवेदन से पहले सभी केटेगरी से संबंधित लाभार्थियों की संख्या न्यूनतम योग्यता और पात्रता प्राथमिकताओं की जानकारी 1 सितंबर को उपलब्ध करा दी जाएगी। आप उद्योग विभाग की वेबसाइट पर जा कर इसे देख सकेंगे।
बता दें की बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत युवाओं को 10 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाता हैं। इसमें कुल लागत का 50% या अधिकतम ₹500000 तक का अनुदान होता हैं। जबकि बाकी ₹500000 रुपए पर लाभार्थी को 1% ब्याज देना होता हैं।
कब से शुरू होगा आवेदन : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2023 से प्रारम्भ होगी जो 30 सितंबर 2023 तक चलेगी। इस अवधि में आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।
ऐसे करें आवेदन : आप उद्योग विभाग की वेबसाइट https://udyami.bihar.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment