बिहार के बक्सर जिले में करें बिजनेस, सरकार देगी 10 लाख

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर जिले में रहने वाले युवा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार राज्य के सभी 38 जिलों के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना चला रही हैं। इस योजना के तहत युवाओं को सरकार के द्वारा 10 लाख रुपया दिया जायेगा। 

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ लेकर बक्सर जिले के युवा बेकरी, आटा-बेसन उत्पादन, राइस मिल, प्लस मिल, शहद उत्पादन, फल का जूस, रेस्टोरेंट, ढावा, बैग निर्माण, स्टील फर्नीचर निर्माण समेत अन्य कई तरह के बिजनेस कर सकते हैं।

बात दें की इस योजना के तहत सरकार 18 से 50 साल की उम्र के लोगों को 10 लाख रुपये देती हैं। इसमें पांच लाख रुपया अनुदान के रूप में मिलता हैं। जबकि पांच लाख रुपया ब्याज मुक्त ऋण पर दिया जाता हैं, जिसे 84 किस्तों में वापस करना होता हैं। 

पूरे बिहार में 8 हजार लोगों को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ मिलेगा। अगर आप बक्सर जिले में इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आपको बक्सर जिले का स्थायी निवासी होनी चाहिए। आप उद्योग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://udyami.bihar.gov.in/ पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment