बक्सर के रास्ते बनारस से कोलकाता तक चलेगी क्रूज

न्यूज डेस्क: अगर आप क्रूज से यात्रा करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी में एकबार फिर से गंगा विलास क्रूज का संचालन किया जायेगा। इसको लेकर रूट्स और टाइमटेबल जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार यह गंगा विलास क्रूज बक्सर के रास्ते बनारस से कोलकाता तक चलेगी। पिछली बार भी गंगा विलास क्रूज के पहुंचते ही बक्सर में बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया था। इस बार भी यह क्रूज बक्सर से रास्ते से गुजरेगी। 

बता दें की इस क्रूज का पहला सफर कोलकाता से 30 सितंबर को शुरू होगा। भारतीय अंतर्देशीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन संजय बंटोपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया हैं की संबंधित जिलों को रूट चार्ट और टाइमिंग भेज दिया गया हैं। 

बक्सर के रास्ते बनारस से कोलकाता तक चलेगी क्रूज?

यह गंगा विलास क्रूज 30 सितंबर को कोलकाता से चलेगी और 6 अक्टूबर को बटेश्वरस्थान, 7 अक्टूबर को सुल्तानगंज, 8 अक्टूबर को मुंगेर, 10 अक्टूबर को मुंगेर से सिमरिया, 11 अक्टूबर को पटना, 12 अक्टूबर को घाघरा मोड़, 13 अक्टूबर को बक्सर रूट, 14 अक्टूबर को बक्सर, 15 अक्टूबर को गाजीपुर और 16 अक्टूबर को गाजीपुर से वाराणसी पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment