दरभंगा-समस्तीपुर समेत 12 जिलों में ठनका का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में मानसून का सिस्टम एकबार फिर से एक्टिव होने लगा हैं। जिसके कारण बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ साथ वज्रपात होने की संभावना हैं। 

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने आज यानि की मंगलवार को दरभंगा-समस्तीपुर समेत पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, मधुबनी और वैशाली जिले में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई हैं।

वहीं अगले 48 घंटे के अंदर सीमांचल एवं पूर्वी बिहार के पांच जिलों में भारी बारिश हो सकती हैं। जबकि शुक्रवार को चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में आसमानी बिजली गिरने के भी आसार नजर आ रहे हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार के कई जिलों में आसमानी बिजली गिरने की संभावना हैं। इसलिए लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधान रहने की अपील की गई हैं। साथ ही साथ हरे पेड़-पौधें और बिजली के खम्भे से दूर रहने को कहा गया हैं।

0 comments:

Post a Comment