खबर के अनुसार 14 सितंबर यानि की रविवार को बक्सर एसपी ने 17 पुलिस पदाधिकारियों का एक साथ तबादला किया है। साथ हीं साथ इन सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापन जगह पर योगदान करने के भी निर्देश दिए हैं।
बिहार के बक्सर जिले में 17 थानाध्यक्ष का तबादला?
दिनेश मालाकार को डुमरांव थाना का कमान सौंपा गया है।
नैनीजोर थानाध्यक्ष मनोज पाठक को साईबर थाना में भेजा गया है।
कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष संतोष कुमार को राजपुर थानाध्यक्ष बनाया गया हैं।
टाउन थाना का कमान अब आद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार संभालेंगे।
राजपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार को औद्यौगिक थानाध्यक्ष बनाया गया है।
सिकरौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार को अंचल निरीक्षक बक्सर बनाया गया है।
नैनीजोर से पुलिस निरीक्षक कुणाल कृष्णा को एलटीएफ प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अवर निरीक्षक विरेन्द्र प्रसाद यादव को सिकरौल थानाध्यक्ष बनाया गया है।
कोरान सराय थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को ब्रह्मपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई हैं।
आद्योगिक थाना में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक रंजना सिन्हा को साईबर थाना भेजा गया है।
बासुदेवा ओपी प्रभारी पुलिस निरीक्षक विशुनदेव कुमार को ट्रैफिक इंचार्ज बनाया गया है।
पुलिस निरीक्षक रामबदन सिंह को चौकीदार शाखा के साथ परिचारी प्रवर द्वितीय बनाया गया है।
नया भोजपुर ओपी प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार को साईबर थाना की जिम्मेदारी मिली हैं।

0 comments:
Post a Comment